डाउनलोड करें
फ़ीचर
कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपचैनलMeta AIस्टेटससुरक्षा
प्राइवेसीब्लॉगऐपहेल्प सेंटरबिज़नेस के लिए
लॉग इन
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए WhatsApp का नया फ़ीचर: सख्त अकाउंट सेटिंग्स

WhatsApp में, हमारा मानना है कि यहाँ आपको उसी तरह से प्राइवेट बातचीत करने की सुविधा मिलनी चाहिए जैसे कि आप आमने-सामने बैठकर करते हैं. हम सभी लोगों के लिए प्राइवेसी के इस अधिकार को हमेशा सुरक्षित रखेंगे, जिसकी शुरुआत डिफ़ॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से होती है. हालाँकि, हम यह भी जानते हैं कि हमारे कुछ यूज़र्स – जैसे पत्रकारों या सार्वजनिक हस्तियों – को बेहद जटिल और असामान्य तरीके के साइबर हमलों के खिलाफ़ बेहतरीन सुरक्षा उपायों की ज़रूरत होती है.

इसलिए, आज हम 'लॉकडाउन स्टाइल' वाले एक नए फ़ीचर की घोषणा कर रहे हैं जिसका नाम है सख्त अकाउंट सेटिंग.

अगर आप इस सेटिंग को ऑन कर देंगे, तो आपकी अकाउंट सेटिंग्स में से कुछ सेटिंग्स सबसे ज़्यादा प्रतिबंध वाली सेटिंग्स के तौर पर लॉक हो जाएँगी. साथ ही, कुछ मामलों में WhatsApp के काम करने का तरीका सीमित हो जाएगा, जैसे कि जिन लोगों के नंबर आपके फ़ोन पर सेव नहीं हैं उनकी ओर से भेजी गई मीडिया फ़ाइलों और अटैचमेंट को ब्लॉक कर दिया जाएगा. 'सख्त अकाउंट सेटिंग्स' – जिन्हें आने वाले हफ़्तों में धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जा रहा है – उस फ़ीचर को आप चालू कर सकते हैं. इसके लिए, सेटिंग > प्राइवेसी > एडवांस पर जाएँ.

'सख्त अकाउंट सेटिंग्स' उन कई तरीकों में से एक है, जिन पर हम काम कर रहे हैं, ताकि आपको सबसे खतरनाक साइबर हमलों से बचाया जा सके. हमने आपकी फ़ोटो, वीडियो और मैसेज को स्पाईवेयर जैसे खतरों से बचाने के लिए ऐप में अंदरूनी तौर पर Rust नाम की नई प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को लॉन्च किया है, ताकि आप अपनी चैट और शेयर की जाने वाली जानकारी को लेकर बेफ़िक्र रहें. इस टेक्नोलॉजी के बारे में और जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें.

27 जनवरी, 2026

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप