फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

आगे के लिए WhatsApp का प्लान

आज हम चार साल में पहली बार WhatsApp की शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट कर रहे हैं. यह हमारे उस प्लान का एक हिस्सा है, जिसके तहत हम आने वाले कुछ महीनों में यह टेस्ट करना चाहते हैं कि लोगों और बिज़नेसेज़ के बीच की बातचीत किन तरीकों से होनी चाहिए. अपडेट किए गए डॉक्यूमेंट्स में यह भी बताया गया है कि हम Facebook में शामिल हो गए हैं और हमने हाल ही में कई नए फ़ीचर लॉन्च किए हैं, जैसे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, WhatsApp कॉलिंग और मैसेजिंग टूल्स जैसे कि WhatsApp वेब और डेस्कटॉप के लिए WhatsApp. आप पूरे डॉक्यूमेंट्‍स यहाँ पढ़ सकते हैं. हम अपने ऐप के सबसे नए वर्शन का इस्तेमाल कर रहे सभी लोगों को इन अपडेट के बारे में नोटिफ़िकेशन भेज रहे हैं और इनमें आपसे कहा जाएगा कि आप अपडेट की गई शर्तों को स्वीकार करने के लिए 'सहमत हूँ' पर टैप करें.

लोग अपने दोस्तों और करीबी लोगों से जुड़े रहने के लिए हर दिन हमारे ऐप का इस्तेमाल करते हैं और WhatsApp के इस फ़ंक्शन में कोई बदलाव नहीं हो रहा है. लेकिन जैसा कि हमने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी, हम यह जानना चाहते हैं कि आपको थर्ड पार्टी बैनर विज्ञापन दिखाए बिना और स्पैम भेजे बिना हम आपको आपके लिए महत्वपूर्ण बिज़नेसेज़ के साथ बातचीत करने की सुविधा कैसे दे सकते हैं. बात चाहे अपने बैंक की ओर से संभावित धोखाधड़ी वाले किसी ट्रांज़ेक्शन का नोटिफ़िकेशन पाने की हो या किसी एयरलाइन की ओर से फ़्लाइट में देरी होने का नोटिफ़िकेशन पाने की, हममें से कई लोगों को यह जानकारी कहीं और से मिलती है, जैसे कि टेक्स्ट मैसेजेस और फ़ोन कॉल्स के ज़रिए. हम अगले कई महीनों में इन फ़ीचर्स को टेस्ट करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए हमें अपनी शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट करना होगा.

हम इन डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करके यह जानकारी भी देना चाहते हैं कि हमने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा शुरू कर दी है. जब आप और आपका मैसेज पाने वाला व्यक्ति दोनों ही WhatsApp के सबसे नए वर्शन का इस्तेमाल कर रहे होते हैं, तो आपके सभी मैसेज अपने आप एन्क्रिप्ट हो जाते हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें आप दोनों के अलावा और कोई नहीं पढ़ सकता. अगले कुछ महीनों में हम Facebook के साथ और अच्छी तरह मिलकर काम करेंगे, लेकिन इससे आपके एन्क्रिप्टेड मैसेज पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा, वे प्राइवेट बने रहेंगे और उन्हें कोई और नहीं पढ़ सकेगा. न तो WhatsApp, न Facebook, न ही कोई और. हम आपके WhatsApp नंबर को Facebook पर या कहीं और पोस्ट नहीं करेंगे और न ही उसे दूसरों के साथ शेयर करेंगे, इसके अलावा हम विज्ञापनदाताओं को न तो आपका फ़ोन नंबर बेचेंगे, न शेयर करेंगे और न उन्हें आपका फ़ोन नंबर देंगे.

लेकिन Facebook के सहयोग से हम कई मामलों में बेहतर काम कर सकेंगे, जैसे कि इससे जुड़े सामान्य मीट्रिक को ट्रैक करना कि लोग हमारी सेवाओं का इस्तेमाल कितनी बार करते हैं और WhatsApp पर स्पैम से बेहतर तरीके से निपटना. आपके फ़ोन नंबर को Facebook के सिस्टम से कनेक्ट करके Facebook आपको दोस्ती करने के लिए बेहतर सुझाव दे सकता है और अगर आपका Facebook अकाउंट है, तो वह आपको ज़्यादा प्रासंगिक विज्ञापन दिखा सकता है. जैसे कि आपको किसी अनजान कंपनी की बजाय किसी ऐसी कंपनी का विज्ञापन दिखाई दे सकता है, जिसमें आप काम करते हैं. आप अपने डेटा के इस्तेमाल को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं, इसकी जानकारी सहित अन्य जानकारी यहाँ पढ़ें.

प्राइवेट बातचीत के महत्व को हम बहुत अच्छी तरह से समझते हैं और हम आपको WhatsApp पर सबसे तेज़, आसान और सबसे भरोसेमंद अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमेशा की तरह, हमें आपके फ़ीडबैक का इंतज़ार रहेगा, WhatsApp का इस्तेमाल करने के लिए धन्यवाद.

25 अगस्त, 2016

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)