फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

400 मिलियन कहानियाँ

कुछ साल पहले, मैंने और मेरे दोस्त ब्रायन ने एक ऐसी मैसेजिंग सर्विस बनाने के बारे में सोचा, जिसका फ़ोकस सिर्फ़ एक ही बात पर हो: यूज़र्स को सबसे अच्छा अनुभव देना. हमारा यह सोचना था कि अगर हमारे इंजीनियर्स की टीम मैसेजिंग सर्विस को तेज़, आसान और पर्सनल बना सके, तो हम इस सर्विस के लिए लोगों से सीधे शुल्क ले सकेंगे और इसके लिए हमें दूसरे मैसेजिंग ऐप्स की तरह परेशान करने वाले बैनर विज्ञापनों, गेम प्रमोशन या ध्यान भटकाने वाले अन्य "फ़ीचर्स" पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

आज हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि आपकी वजह से WhatsApp ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है जिसे कोई अन्य मोबाइल मैसेजिंग सर्विस अब तक हासिल नहीं कर पाई है: हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर हर महीने 400 मिलियन यूज़र्स एक्टिव रहते हैं, जिनमें से 100 मिलियन एक्टिव यूज़र सिर्फ़ पिछले चार महीनों में जुड़े हैं. इनमें उन लोगों की संख्या शामिल नहीं है, जिन्होंने हाल ही में WhatsApp पर रजिस्ट्रेशन किया है - बल्कि यह उन लोगों की संख्या है, जो हर महीने हमारी सर्विस का एक्टिव रहकर इस्तेमाल कर रहे हैं.

हम इस मुकाम तक वाकई में आपकी वजह से ही पहुँच पाए हैं. WhatsApp में सिर्फ़ 50 कर्मचारी काम करते हैं और इनमें से ज़्यादातर इंजीनियर हैं. हम टार्गेट किए गए विज्ञापनों या बड़े मार्केटिंग कैंपेन पर एक भी डॉलर खर्च किए बिना इस मुकाम तक पहुँचे हैं. हम यहाँ उन सभी लोगों की वजह से हैं, जिनकी WhatsApp कहानियाँ अपने सहकर्मियों, दोस्तों और करीबी लोगों के साथ जुड़ी हुई हैं - ऐसी कहानियाँ जिन्हें हम सुनना पसंद करते हैं.

न्यूज़ीलैंड की एक महिला अपनी पीएचडी पूरी करने के लिए दक्षिण अफ़्रीका गई थी. घर वापस जाने के एक हफ़्ते पहले, उनकी मुलाकात उनके सपनों के राजकुमार से हुई. उन्होंने हमें बताया कि हज़ारों मील दूर रहने के बावजूद, WhatsApp की वजह से उन्हें करीब होने का एहसास होता रहा.

युगांडा में एक चैरिटी चलाने वाली एक ब्रिटिश महिला ने भी हमें अपनी कहानी सुनाई. उन्होंने हमें बताया कि उनकी टीम जिन बच्चों की मदद कर रही होती है, वह उनकी रोज़ की रिपोर्ट, फ़ोटो और वीडियो भेजने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करती है, जिन्हें वे अपने संगठन के प्रति समर्थन जुटाने के लिए दुनिया भर में शेयर करती हैं.

भारत में डॉक्टर्स हार्ट अटैक से पीड़ित मरीज़ों के इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम की फ़ोटो तुरंत भेजने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे मरीज़ों के कीमती समय के साथ-साथ उनकी जान भी बचाई जा सकती है. मैड्रिड के पहाड़ों में, बचावकर्मियों ने खोए हुए हाइकर्स का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल किया. और आज, जब मैं यूक्रेन में गहराते हुए राजनीतिक संकट को देख रहा हूँ, जहाँ मैं पैदा हुआ था और सोलह साल की उम्र तक रहा था, तो ऐसे में मैं उम्मीद करता हूँ कि WhatsApp की अगली बड़ी कहानी उन लोगों के बारे में होगी, जो इस सर्विस का इस्तेमाल करके अपनी बात सामने रखेंगे और अपने बुनियादी अधिकारों के लिए उठ खड़े होंगे.

WhatsApp बनाने के पीछे हमारा लक्ष्य टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन के ज़रिए लोगों को सशक्त बनाना था, चाहे वे लोग कोई भी हों या कहीं पर भी रहते हों. हम कोई छोटा सा बदलाव लाकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाना चाहते थे. हमारे इस सपने को संभव बनाने के लिए धन्यवाद. अपनी कहानियाँ हमारे साथ शेयर करने के लिए धन्यवाद, अपनी कहानियाँ आगे भी हमारे साथ शेयर करते रहें - हम यह जानना चाहते हैं कि आगे आप WhatsApp का इस्तेमाल कैसे करेंगे.

19 दिसंबर, 2013

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)