डाउनलोड करें
फ़ीचर
कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपचैनलMeta AIस्टेटससुरक्षा
प्राइवेसीब्लॉगऐपहेल्प सेंटरबिज़नेस के लिए
लॉग इन
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

पेश है WhatsApp Business ऐप

दुनिया भर के लोग अपनी पसंद के छोटे बिज़नेसेज़ से कनेक्ट होने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं — जिनमें भारत की ऑनलाइन क्लोदिंग कंपनियों से लेकर ब्राज़ील के ऑटो पार्ट्स स्टोर तक शामिल हैं. लेकिन WhatsApp को लोगों के लिए बनाया गया है और हम उनके लिए बिज़नेसेज़ से जुड़े अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हैं. जैसे कि बिज़नेसेज़ के लिए कस्टमर्स को जवाब देना आसान बनाना, कस्टमर्स के मैसेजेस और पर्सनल मैसेजेस को अलग रखना और बिज़नेस का ऑफ़िशियल अकाउंट बनाना.

इसलिए आज हम WhatsApp Business लॉन्च कर रहे हैं — यह छोटे बिज़नेस के लिए बनाया गया एक Android ऐप है, जिसे फ़्री में डाउनलोड किया जा सकता है. हमारे ऐप की मदद से कंपनियों के लिए कस्टमर्स से कॉन्टैक्ट करना आसान हो जाएगा और हमारे 1.3 बिलियन यूज़र्स ज़्यादा सुविधाजनक तरीके से अपनी पसंद के बिज़नेसेज़ के साथ चैट कर पाएँगे. इसके बारे में जानकारी यहाँ दी गई है:

  • बिज़नेस प्रोफ़ाइल: कस्टमर्स को अपने बिज़नेस से जुड़ी ज़रूरी जानकारी जैसे कि बिज़नेस का विवरण, ईमेल या स्‍टोर के पते और वेबसाइट दिखाएँ.
  • मैसेजिंग टूल्स: स्मार्ट मैसेजिंग टूल्स के ज़रिए समय बचाएँ — क्विक रिप्लाई की मदद से अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के तेज़ी से जवाब दें, ग्रीटिंग मैसेज की मदद से कस्टमर्स को अपने बिज़नेस की ख़ासियत बताएँ और बिज़नेस बंद होने का मैसेज की मदद से कस्टमर्स को बताएँ कि आप इस समय व्यस्त हैं.
  • मैसेजिंग से जुड़े आँकड़े: कुछ आसान मीट्रिक देखें, जैसे पढ़े गए मैसेजेस की संख्या, ताकि आप यह समझ सकें कि आपके कौन-से उपाय कारगर रहे.
  • WhatsApp वेब: WhatsApp Business के ज़रिए अपने डेस्कटॉप से मैसेज भेजें और पाएँ.
  • अकाउंट का प्रकार: इससे लोगों को पता चल सकेगा कि वे किसी बिज़नेस से बात कर रहे हैं, क्योंकि आपके अकाउंट को बिज़नेस अकाउंट के रूप में जोड़ा जाएगा. आने वाले समय में, कुछ बिज़नेस के अकाउंट कन्फ़र्म किए हुए होंगे, इसके लिए यह पहले कन्फ़र्म किया जाएगा कि अकाउंट का फ़ोन नंबर और बिज़नेस का फ़ोन नंबर एक ही है.

लोग WhatsApp का सामान्य तरीके से इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं — उन्हें कोई नया ऐप/टूल डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होगी. इसके अलावा उन्हें मिलने वाले मैसेजेस का पूरा कंट्रोल भी उनके पास ही रहेगा, वे किसी भी फ़ोन नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं, चाहे वह किसी बिज़नेस का ही नंबर क्यों न हो, साथ ही उसे स्पैम के रूप में भी रिपोर्ट कर सकते हैं.

भारत और ब्राज़ील के 80% से ज़्यादा छोटे बिज़नेसेज़ का मानना है कि आज WhatsApp की मदद से वे अपने कस्टमर्स से चैट भी कर पा रहे हैं और अपने बिज़नेस को आगे भी बढ़ा रहे हैं (सोर्स: Morning Consult की स्टडी). इसके अलावा WhatsApp Business की मदद से लोग और बिज़नेसेज़ एक-दूसरे से तेज़ और आसान तरीके से कनेक्ट हो पाएँगे.

WhatsApp Business आज से इंडोनेशिया, इटली, मेक्सिको, यूके और अमेरिका में उपलब्ध है और इसे Google Play से फ़्री में डाउनलोड किया जा सकता है. इसका ऐप आने वाले कुछ हफ़्तों में पूरी दुनिया में उपलब्ध हो जाएगा. यह तो बस शुरुआत है!

18 जनवरी, 2018

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)