फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

WhatsApp पर शॉपिंग, पेमेंट्स और कस्टमर सर्विस

कुछ सालों से लोग मैसेजिंग ऐप्स का काफ़ी इस्तेमाल कर रहे हैं और अब तो लोग बिज़नेस से कॉन्टैक्ट करने के लिए भी WhatsApp का इस्तेमाल करने लगे हैं.

बिज़नेस और कस्टमर्स एक दूसरे से बात करने के नए तरीके अपना रहे हैं. वैसे तो बिज़नेस अपने कस्टमर्स से कॉन्टैक्ट करने के लिए हर साल फ़ोन, ईमेल और SMS पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं, लेकिन कस्टमर्स को यह पसंद नहीं कि उनकी कॉल को होल्ड पर रखा जाए या एक से दूसरे व्यक्ति को कॉल ट्रांसफ़र की जाए. साथ ही उनके लिए यह पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि उनका मैसेज बिज़नेस को मिल गया है या नहीं.

इस कोविड 19 महामारी के दौरान एक बात तो साफ़ हो गई है कि बिज़नेस को अपनी सेल्स बढ़ाने और कस्टमर्स से कनेक्ट करने के लिए ऐसे टूल्स की ज़रूरत है जो उनकी मदद कर सकें. ऐसे में WhatsApp आसान और सुविधाजनक मीडियम बन गया है. हर रोज़ 175 मिलियन से भी ज़्यादा लोग किसी न किसी WhatsApp Business अकाउंट को मैसेज भेजते हैं. हमारी रिसर्च से पता चला है कि लोग खरीदारी के बारे में कोई भी मदद पाने के लिए सीधे बिज़नेसेज़ को मैसेज भेजना पसंद करते हैं और अगर उन्हें ऐसा करने की सुविधा मिल जाए, तो उनकी खरीदारी करने की संभावना बढ़ जाती है.

हमें अभी और भी बहुत काम करना है. पिछले दो सालों में हमने WhatsApp Business ऐप और WhatsApp Business API लॉन्च किए हैं ताकि छोटे-बड़े बिज़नेस कम्युनिकेशन मैनेज कर सकें. हमने लोगों से उनका फ़ीडबैक भी सुना और उससे हमें यह यकीन हो गया कि कस्टमर्स और बिज़नेस के बीच कम्युनिकेशन के लिए WhatsApp काफ़ी मदद कर सकता है. हम इन नए फ़ीचर्स पर ध्यान दे रहे हैं:

  • शॉपिंग - हम ऐसे कुछ और तरीके लेकर आएँगे, जिनके ज़रिए लोग उपलब्ध प्रोडक्ट्स को देख सकें और उन्हें चैट से ही खरीद सकें. हम यह भी चाहते हैं कि बिज़नेस इन फ़ीचर्स को अपने मौजूदा कॉमर्स और कस्टमर सॉल्यूशंस में आसानी से शामिल कर सकें. इससे कई छोटे बिज़नेसेस को मदद मिलेगी जो इस समय सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं.
  • Facebook होस्टिंग सर्विसेज़ - हर बिज़नेस की तकनीकी ज़रूरतें अलग-अलग होती हैं और अपने कस्टमर्स के साथ बातचीत को होस्ट और मैनेज करने के लिए वे जिन कंपनियों के साथ काम करते हैं, उनमें उन्हें कई ऑप्शन चाहिए. आज कल, जब वर्क फ़्रॉम होम का प्रचलन बढ़ गया है तब कंपनियों के लिए इन ऑप्शंस की ज़रूरत और ज़्यादा हो गई है. इसलिए हमने प्लान किया है कि हम आने वाले महीनों में हमारे साथ पिछले दो साल से काम कर रहे बिज़नेस सोल्यूशन प्रोवाइडर्स के साथ पार्टनरशिप बढ़ाएँगे. हम अपनी होस्टिंग सर्विसेज़ के माध्यम से बिज़नेस को उनके WhatsApp मैसेज मैनेज करने का नया ऑप्शन भी देंगे. इससे छोटे और मीडियम बिज़नेस को शुरु करने, प्रोडक्ट बेचने, स्टॉक अप-टू-डेट रखने और मैसेजेस का जवाब तुरंत देने में आसानी होगी, फिर चाहे उनके एम्प्लॉइज़ कहीं से भी काम कर रहे हों.
  • बिज़नेस सेल्स - हम अपनी कुछ सर्विसेज़ के लिए बिज़नेस से सर्विस फ़ीस लेंगे. इससे हम अपने बिज़नेस को बढ़ा सकेंगे और साथ ही दो अरब से ज़्यादा लोगों को फ़्री एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट, वीडियो और वॉइस कॉलिंग की सुविधा देंगे.

हम जानते हैं कि ज़्यादातर लोग WhatsApp का इस्तेमाल अपने दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत करने के लिए करते हैं, इसलिए हम नए फ़ीचर्स डेवलप करते रहेंगे और लोगों की प्राइवेसी के लिए भी काम करते रहेंगे.

हमें लगता है कि WhatsApp के इन नए फ़ीचर्स में दुनिया भर के कई लोगों और बिज़नेसेज़ की ज़रूरतों को पूरा करने की क्षमता है. हमें इनके बारे में लोगों के रिस्पॉन्स का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा और हम आने वाले कुछ महीनों में इन सर्विसेस को धीरे-धीरे उपलब्ध करा देंगे.

22 अक्टूबर 2020

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)