फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले लोगों और बिज़नेस के लिए तैयार किए जा रहे नए अनुभव

आज मुंबई में हो रहे हमारे ग्लोबल कन्वर्सेशन ईवेंट में हम कई नए फ़ीचर्स लॉन्च कर रहे हैं, जिनसे WhatsApp चैट का इस्तेमाल करने वाले बिज़नेस से जुड़े कामकाज में तेज़ी आएगी.

'फ़्लो' फ़ीचर के ज़रिए चैट से जुड़े तेज़ और सुविधाजनक अनुभव

हम 'फ़्लो' फ़ीचर लॉन्च करने जा रहे हैं, ताकि बिज़नेस अपने कस्टमर्स को कई तरह के अनुभव दे सकें जैसे कि अपनी चैट विंडो से बाहर जाए बिना ट्रेन में तुरंत अपनी सीट चुनना, खाना ऑर्डर करना या अपॉइंटमेंट बुक करना. 'फ़्लो' फ़ीचर के ज़रिए बिज़नेस अपने कस्टमर्स को ऐसे बेहतरीन मेनू और कस्टमाइज़ किए जाने वाले फ़ॉर्म दिखा पाएँगे, जिनसे कई तरह के अलग-अलग काम किए जा सकेंगे. आने वाले कुछ हफ़्तों में हम दुनिया भर में WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करने वाले बिज़नेस के लिए 'फ़्लो' फ़ीचर उपलब्ध करा देंगे.

अपनी पेमेंट सर्विस चुनें

हम आपके लिए एक ऐसा फ़ीचर लाने वाले हैं, जिसके ज़रिए आप चैट करने के दौरान ही आसानी से खरीदारी भी कर सकेंगे. भारत में आज से लोग अपनी कार्ट में आइटम जोड़ सकते हैं और भारत में चलने वाले सभी UPI ऐप, डेबिट और क्रेडिट कार्ड जैसे किसी भी पसंदीदा तरीके से पेमेंट कर सकते हैं. किसी चीज़ के लिए पेमेंट करना, मैसेज भेजने जितना ही आसान बनाने के लिए हमें Razorpay और PayU के साथ पार्टनरशिप करके बेहद खुशी हो रही है.

WhatsApp पर Meta वेरिफ़ाइड बिज़नेस

हम बिज़नेस के लिए Meta से वेरिफ़िकेशन पाने की सुविधा देने जा रहे हैं, जिससे आपको यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आप सही बिज़नेस से चैट कर रहे हैं या नहीं. Meta वेरिफ़ाइड बिज़नेस बनने के लिए, बिज़नेस Meta के सामने यह साबित करते हैं कि उनका अकाउंट ही बिज़नेस का असली अकाउंट है और बदले में उन्हें वेरिफ़ाइड बैज के साथ-साथ अकाउंट से संबंधित बेहतर सपोर्ट मिलता है. साथ ही, उनके अकाउंट से मिलते-जुलते अकाउंट बनने पर भी रोक लग जाती है. साइन अप करना चाह रहे बिज़नेस को Meta वेरिफ़ाइड में कई और बढ़िया फ़ीचर्स मिलेंगे, जैसे कि वेब सर्च में आसानी से नज़र आने वाला कस्टम WhatsApp पेज बनाना और कई कर्मचारी कस्टमर्स के सवालों के जवाब एक साथ दे सकें, इसके लिए कई तरह के डिवाइस को सपोर्ट करने की सुविधा मिलना. Meta वेरिफ़ाइड को WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के लिए आज़माने से पहले हम जल्द ही इसकी टेस्टिंग WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल करने वाले छोटे बिज़नेस के साथ करेंगे.

हमें इस बात की खुशी है कि हम लगातार ऐसे फ़ीचर्स बनाने का काम कर रहे हैं, जिनके ज़रिए बिज़नेस बेहतर कस्टमर सर्विस देने के साथ-साथ लोगों को कई और बेहतर सुविधाएँ दे सकते हैं. साथ ही, हम यह भी जानना चाहते हैं कि ये नए अपडेट नए कनेक्शन बनाने, रिलेशनशिप को मज़बूत बनाने और अन्य काम करने में लोगों और बिज़नेस की मदद कैसे कर रहे हैं.

20 सितंबर, 2023

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)