फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

पेश है 'मैसेज का अनुवाद' फ़ीचर

180 से ज़्यादा देशों में 3 बिलियन से भी ज़्यादा यूज़र्स WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं. हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हमारे यूज़र आपस में कनेक्टेड रहें, चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों. लेकिन हम यह जानते हैं कि कभी-कभी कोई काम पूरा करने में या अपने दिल की बात सही तरीके से बताने में भाषा एक बाधा बन सकती है. इसलिए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम WhatsApp पर मैसेज का अनुवाद करने का फ़ीचर ला रहे हैं. इससे आप बिना किसी परेशानी के किसी भी भाषा में बातचीत कर सकेंगे.

अगर आपको कोई मैसेज किसी और भाषा में दिखे, तो उस मैसेज पर थोड़ी देर तक दबाए रखें और ‘अनुवाद करें’ पर टैप करें. आप जिस भाषा से या जिस भाषा में मैसेज का अनुवाद करना चाहते हैं उसे चुनें और उसे डाउनलोड करके सेव कर लें, ताकि अगली बार आसानी से अनुवाद किया जा सके. यह फ़ीचर 1:1 चैट, ग्रुप और चैनल अपडेट के लिए भी काम करता है.

Android यूज़र्स, पूरे चैट थ्रेड का अपने-आप अनुवाद करने का फ़ीचर भी ऑन कर सकते हैं, ताकि उस चैट में आने वाले सभी मैसेज का अपने-आप अनुवाद हो सके.

मैसेज का अनुवाद करने वाले फ़ीचर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है जिससे आपकी चैट की प्राइवेसी सुरक्षित रहे. इसी वजह से, अनुवाद को सिर्फ़ आपके डिवाइस पर ही किया जाता है, ताकि WhatsApp उन्हें देख न सके.

हम आज से Android और iPhone यूज़र्स के लिए कुछ चुनिंदा भाषाओं में मैसेज का अनुवाद करने की सुविधा शुरू कर रहे हैं. धीरे-धीरे यह फ़ीचर अन्य भाषाओं के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा. Android यूज़र्स के लिए यह फ़ीचर छह भाषाओं में उपलब्ध है: अंग्रेज़ी, स्पैनिश, हिंदी, पुर्तगाली, रूसी और अरबी. हमारे iPhone यूज़र्स के लिए यह फ़ीचर 19 से ज़्यादा भाषाओं में लॉन्च होगा.

हम उम्मीद करते हैं कि यह फ़ीचर भाषा से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा और यूज़र्स को अपने करीबियों और दुनियाभर की कम्युनिटी के साथ और गहराई से जुड़ने का मौका देगा.

23 सितंबर, 2025

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)