फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

छोटे बिज़नेसेज़ के लिए कैटेलॉग

लोग WhatsApp पर अपने पसंदीदा छोटे बिज़नेसेज़ के साथ बातचीत करना पसंद करते हैं, लेकिन प्रोडक्ट्स की जानकारी पाने के लिए बार-बार मैसेज और फ़ोटो भेजना और पाना कुछ समय बाद बहुत मुश्किल लगने लगता है. इसलिए आज हम WhatsApp Business ऐप में 'कैटेलॉग' फ़ीचर लेकर आए हैं, जिसकी मदद से कोई भी बिज़नेस लोगों को अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेस की जानकारी आसानी से दे सकता है.

बिज़नेसेज़ के लिए ये कैटेलॉग मोबाइल पर दिखने वाले शोकेस की तरह होते हैं, जहाँ वे अपना सामान डिस्प्ले कर सकते हैं, ताकि लोग आसानी से अपनी पसंद का सामान ढूँढ सकें. पहले, बिज़नेसेज़ एक बार में किसी प्रोडक्ट की फ़ोटो एक ही व्यक्ति को शेयर कर पाते थे और उन्हें प्रोडक्ट्स की जानकारी बार-बार देनी पड़ती थी, लेकिन अब कस्टमर्स उनका पूरा कैटेलॉग WhatsApp में ही देख सकते हैं. ऐसा करने से बिज़नेस ओनर ज़्यादा प्रोफ़ेशनल दिखाई देते हैं और इससे कस्टमर्स किसी वेबसाइट पर जाए बिना चैट में ही व्यस्त रहते हैं.

जैसे Agradaya, जो इंडोनेशिया में औषधियों और मसालों का बिज़नेस है. इसके फ़ाउंडर अंदिका महार्दिका को हमने 'कैटेलॉग' फ़ीचर की शुरुआती ऐक्सेस दे दी थी और उन्होंने हमें बताया कि इस फ़ीचर से कस्टमर्स को उनके प्रोडक्ट्स की जानकारी पाने में और हर प्रोडक्ट की कीमत जानने में मदद मिलती है और साथ ही कस्टमर्स इन प्रोडक्ट्स की फ़ोटो भी देख पाते हैं — जो उनके कस्टमर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए बहुत ज़रूरी है.

कोई भी बिज़नेस अपने कैटेलॉग में मौजूद हर आइटम की कीमत, विवरण और प्रोडक्ट कोड जैसी सभी जानकारी जोड़ सकता है. WhatsApp इन कैटेलॉग को अपने सर्वर पर सेव करके रखता है, ताकि बिज़नेसेज़ और कस्टमर्स दोनों के मोबाइल फ़ोन का स्टोरेज स्पेस न भरे.

सिर्फ़ कुछ आसान स्टेप्स को पूरा करके WhatsApp Business ऐप में कैटेलॉग बनाया जा सकता है. इस फ़ीचर का इस्तेमाल करना शुरू करने के लिए यह वीडियो देखें:


कैटेलॉग फ़ीचर आज से ब्राज़ील, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, मेक्सिको, यूके और अमेरिका के उन सभी बिज़नेसेज़ के लिए उपलब्ध है, जो Android और iPhone पर WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि 'कैटेलॉग' फ़ीचर छोटे बिज़नेसेज़ को उनके कस्टमर्स से किस तरह जोड़ रहा है और आगे बढ़ने में उनकी मदद कैसे कर रहा है.


7 नवंबर, 2019

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)