फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

WhatsApp पर बिज़नेसेज़ से संपर्क करने के नए तरीके

अब दुनिया-भर में बिज़नेस फिर से खुल रहे हैं. अधिकतर बिज़नेस ऑनलाइन हैं. ऐसे में लोग चाहते हैं कि उन्हें बिज़नेस से सवाल पूछने, ऑनलाइन जानकारी इकट्ठा करने या खरीदारी करने में परेशानी न हो और वे आसानी से बिज़नेस से संपर्क कर सकें.

आज हम 5 करोड़ से भी ज़्यादा WhatsApp Business यूज़र्स को सपोर्ट कर रहे हैं. हम WhatsApp Business ऐप के यूज़र्स और WhatsApp Business API का इस्तेमाल कर रहे हज़ारों बड़े बिज़नेसेस को लोगों के सामने लाने में उनकी मदद करने के लिए, कुछ ऐसे नए फ़ीचर्स लेकर आ रहे हैं, जिनकी मदद से लोग WhatsApp पर बिज़नेसेज़ के साथ चैट कर सकते हैं और उनके प्रोडक्ट्स और सर्विसेस को देख सकते हैं.

QR कोड का इस्तेमाल करके बिज़नेसेज़ के साथ चैट करना

अब QR कोड का इस्तेमाल करके किसी भी बिज़नेस के साथ आसानी से चैट की जा सकती है. बिज़नेस के साथ चैट करने के लिए लोगों को पहले उनका फ़ोन नंबर अपने फ़ोन में सेव करना पड़ता था, लेकिन अब बस QR कोड स्कैन करने की ज़रूरत है. बिज़नेस अपना QR कोड अपने स्टोर, पैकेजिंग या रसीदों पर लगा सकते हैं.

राजकोट, भारत में उत्तम टॉयज़ नाम की खिलौने की दुकान है, जिसने इस फ़ीचर को टेस्ट करने में हमारी मदद की है. उन्होंने अपने पैकेज और प्रोडक्ट के टैग पर QR कोड लगाए हैं, ताकि ग्राहक उनसे आसानी से WhatsApp पर संपर्क कर सकें.

QR कोड स्कैन करते ही चैट खुल जाएगी जहाँ लोग बिज़नेस से बातचीत कर सकते हैं. अगर बिज़नेस ने कोई मैसेज छोड़ा होगा, तो ग्राहकों को वह भी दिख जाएगा. ऐप में मौजूद मैसेजिंग टूल्स का इस्तेमाल करके बिज़नेस ज़रूरी जानकारी जैसे कि कैटेलॉग आदि अपने कस्टमर्स को भेज सकते हैं. QR कोड का इस्तेमाल करने के लिए, बिज़नेस यहाँ बताए गए स्टेप्स फ़ॉलो कर सकते हैं.

आज से, दुनिया भर में WhatsApp Business ऐप या WhatsApp Business API का इस्तेमाल कर रहे बिज़नेसेज़ के लिए QR कोड उपलब्ध हैं.

बिज़नेस के प्रोडक्ट या सर्विसेस के बारे में जानने के लिए कैटेलॉग शेयर करना

बिज़नेस अपने प्रोडक्ट्स या सर्विसेस को 'कैटेलॉग' में दिखा सकते हैं, जिससे उन्हें बिक्री बढ़ाने में मदद मिल सकती है. पिछले साल जब यह फ़ीचर लॉन्च हुआ था, उसी के बाद से लोग WhatsApp पर बिज़नेस के बारे में जानने के लिए कैटेलॉग फ़ीचर का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. यहाँ तक कि हर महीने WhatsApp पर 4 करोड़ लोग बिज़नेस कैटेलॉग देखते हैं.

हम चाहते हैं कि लोग प्रोडक्ट को आसानी से ढूँढ सकें, इसलिए कैटेलॉग या उनके आइटम को वेबसाइट, Facebook, Instagram आदि पर लिंक के रूप में शेयर किया जा सकता है. अगर लोग खुद को मिला कैटेलॉग या आइटम दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ शेयर करना चाहें, तो वे बस उसके लिंक को कॉपी करके उसे WhatsApp या अन्य जगहों पर भेज सकते हैं.

कैटेलॉग के लिंक पूरी दुनिया में उपलब्ध होते हैं और बिज़नेस उन्हें शेयर करने का तरीका यहाँ से जान सकते हैं.

हम ऐसे बिज़नेसेज़ की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं, जो आगे बढ़ने के लिए नई तकनीकों और तौर-तरीकों का इस्तेमाल करना चाहते हैं.

9 जुलाई 2020

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)