कंटेंट पर जाएँ
  • होम
  • ऐप
    • कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपस्टेटसचैनलMeta AIसुरक्षा
  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉक करें
  • बिज़नेस के लिए
डाउनलोड करें
शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी2026 © WhatsApp LLC
WhatsApp का होम पेजWhatsApp का होम पेज
    • कॉलिंग

      वॉइस और वीडियो के ज़रिए लोगों से जुड़े रहें.

    • मैसेजिंग

      स्टिकर, वॉइस मैसेज, GIF आदि के ज़रिए अपनी बात कहें.

    • ग्रुप

      ग्रुप में कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी मैसेजिंग फ़ीचर.

    • चैनल

      अपने पसंदीदा विषयों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें.

    • Meta AI

      WhatsApp पर सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से किसी भी चीज़ से जुड़ी मदद पाएँ.

    • स्टेटस

      फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को शेयर करें.

    • सुरक्षा

      आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई सुरक्षा की कई लेयर.

  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉग
  • बिज़नेस के लिए
  • ऐप
लॉग इन करेंडाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

WhatsApp के कम्युनिटी फ़ीचर के बारे में हमारा विज़न

हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम WhatsApp में एक नया फ़ीचर ला रहे हैं जिसका नाम है 'कम्युनिटीज़'. हमने WhatsApp को 2009 में लॉन्च किया था और तब से हमारा फ़ोकस इसी बात पर रहा है कि जब लोग अपने दोस्तों या परिवारजनों से प्राइवेटली या ग्रुप में बात करें, तो उनकी आपस की बातचीत को और भी बेहतर कैसे बनाया जाए. अपनी कम्युनिटी में WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स भी हमें लगातार इसके बारे में फ़ीडबैक देते रहते हैं.

स्कूल, लोकल क्लब जैसे ऑर्गनाइज़ेशंस और नॉन-प्रॉफ़िट ऑर्गनाइज़ेशंस सुरक्षित बातचीत करने और अपडेट्स शेयर करने के लिए अब WhatsApp पर भरोसा करते हैं. खासतौर पर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की वजह से दूर रहते हुए भी साथ मिलकर काम करने के क्रिएटिव तरीके ढूँढना हमारी ज़रूरत बन गया था. ऐसे कई फ़ीडबैक पाने के बाद, हमने सोचा कि क्यों न लोगों के लिए इस तरह के ग्रुप्स के बीच लगातार होने वाली बातचीत को मैनेज करना और भी आसान बनाया जाए.

यहाँ से ही 'कम्युनिटीज़' फ़ीचर की एंट्री होती है. WhatsApp के कम्युनिटीज़ फ़ीचर की मदद से लोग अपने अलग-अलग ग्रुप्स को एक साथ ला पाएँगे, यानी अलग-अलग ग्रुप्स होंगे एक ही छत के नीचे. इस तरह लोग पूरी कम्युनिटी में भेजे गए अपडेट्स पा सकते हैं और अपने हिसाब से आसानी से छोटे-छोटे डिस्कशन ग्रुप्स ऑर्गनाइज़ कर सकते हैं. कम्युनिटीज़ में एडमिन के लिए नए शानदार टूल्स भी होंगे, जैसे कि सभी सदस्यों को भेजे जाने वाले अनाउंसमेंट मैसेजेस और ग्रुप्स को शामिल करने का कंट्रोल.

हमारा मानना है कि कम्युनिटीज़ की मदद से स्कूल के प्रिंसिपल सभी पेरेंट्स को एक साथ ज़रूरी अपडेट्स भेज पाएँगे और अलग-अलग क्लासेज़, एक्स्ट्राकरीकुलर एक्टिविटीज़ या वॉलंटीयर्स के लिए अलग-अलग ग्रुप सेट कर पाएँगे.

हम WhatsApp पर ग्रुप्स के फ़ीचर्स को भी बेहतर बना रहे हैं (चाहे ग्रुप्स किसी कम्युनिटी का हिस्सा हों या न हों). हमें लगता है कि इससे लंबी चैट्स का ओवरलोड कम हो जाएगा और लोगों को मैसेज भेजने के नए तरीके मिल जाएँगे. ये फ़ीचर्स आने वाले कुछ हफ़्तों में शुरू हो जाएँगे, ताकि लोग कम्युनिटीज़ के तैयार होने से पहले ही उन्हें ट्राई कर सकें.

  • लोग मैसेजेस पर रिएक्शन दे पाएँगे - WhatsApp में इमोजी रिएक्शंस आ रहे हैं जिससे लोग कुछ टाइप किए बिना ही झट से अपनी राय दे पाएँगे.
  • एडमिन मैसेजेस डिलीट कर पाएँगे - ग्रुप एडमिन गैर ज़रूरी या समस्या वाले मैसेजेस को सभी की चैट से डिलीट कर पाएँगे.
  • फ़ाइल शेयरिंग – फ़ाइल शेयरिंग के साइज़ को बढ़ाकर 2GB कर दिया गया है. अब लोग बड़ी फ़ाइल्स भी आसानी से एक दूसरे को शेयर कर पाएँगे.
  • बड़ी वॉइस कॉल्स – जब ग्रुप चैट के बजाय लाइव बात करने का मन करे, तब सिर्फ़ एक टैप में आप 32 लोगों को ग्रुप वॉइस कॉल कर पाएँगे.

कम्युनिटीज़ के मैसेजेस और कॉल्स को भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुरक्षा दी जाएगी. लोगों की प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए इस सुरक्षा टेक्नॉलॉजी से बेहतर कुछ भी नहीं है. क्लोज़ निट ग्रुप्स (जैसे कि स्कूल, धार्मिक ग्रुप या बिज़नेसेज़) हमेशा चाहते हैं कि उनकी बातचीत पूरी तरह से सुरक्षित और निजी रहे और WhatsApp उन पर नज़र न रखे. यहाँ और पढ़ें कि हम कम्युनिटीज़ की प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर क्या कर रहे हैं

जहाँ दूसरे ऐप्स लाखों लोगों के लिए चैट्स बना रहे हैं, वहीं हम उन ग्रुप्स को सपोर्ट कर रहे हैं जो हमारे रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा हैं. WhatsApp का कम्युनिटीज़ फ़ीचर अभी नया है और आने वाले साल में हमारा पूरा फ़ोकस उन नए फ़ीचर्स पर होगा जो इसे बेहतर बनाएँगे. उम्मीद है कि लोगों को कम्युनिटीज़ फ़ीचर पसंद आएगा. हमें उनके फ़ीडबैक का इंतज़ार है.

14 अप्रैल 2022

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप