कंटेंट पर जाएँ
  • होम
  • ऐप
    • कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपस्टेटसचैनलMeta AIसुरक्षा
  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉक करें
  • बिज़नेस के लिए
डाउनलोड करें
शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी2026 © WhatsApp LLC
WhatsApp का होम पेजWhatsApp का होम पेज
    • कॉलिंग

      वॉइस और वीडियो के ज़रिए लोगों से जुड़े रहें.

    • मैसेजिंग

      स्टिकर, वॉइस मैसेज, GIF आदि के ज़रिए अपनी बात कहें.

    • ग्रुप

      ग्रुप में कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी मैसेजिंग फ़ीचर.

    • चैनल

      अपने पसंदीदा विषयों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें.

    • Meta AI

      WhatsApp पर सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से किसी भी चीज़ से जुड़ी मदद पाएँ.

    • स्टेटस

      फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को शेयर करें.

    • सुरक्षा

      आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई सुरक्षा की कई लेयर.

  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉग
  • बिज़नेस के लिए
  • ऐप
लॉग इन करेंडाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

लोगों के साथ-साथ अब हम बिज़नेसेज़ के लिए भी नए फ़ीचर्स बना रहे हैं

हर दिन 1 बिलियन से ज़्यादा लोग अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से बातचीत करने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं. समय के साथ, अब काफ़ी लोग अपनी पसंद के बिज़नेसेज़ के साथ इंटरैक्ट करने के लिए भी इस ऐप का इस्तेमाल करने लगे हैं. दरअसल लोगों और बिज़नेसेज़ के बीच हर दिन कई इंटरैक्शन तो पहले से ही हो रहे हैं, जैसे कि किसी लोकल बेकरी से कुछ ऑर्डर करना या कपड़ों के किसी स्टोर में नई स्टाइल के कपड़ों को देखना. लेकिन फ़िलहाल WhatsApp पर ये इंटरैक्शन काफ़ी सिंपल तरीके से ही हो रहे हैं. हमने ऐसे दुकानदारों की कहानियाँ सुनी हैं जो एक ही स्मार्टफ़ोन के ज़रिए सैकड़ों कस्टमर्स से जुड़े रहने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं और उन लोगों की बातें भी सुनी हैं, जो पक्के तौर पर यह नहीं बता सकते कि WhatsApp पर मौजूद कोई बिज़नेस असली है या नहीं. आने वाले महीनों में, हम कुछ नए फ़ीचर्स की टेस्टिंग करेंगे, जो इनमें से कुछ चुनौतियों को हल करेंगे और लोगों के लिए उन बिज़नेसेज़ के साथ इंटरैक्ट करना आसान बना देंगे, जिन तक वे WhatsApp पर पहुँचना चाहते हैं. हमारा तरीका एकदम सिंपल है - हम चाहते हैं कि हमने एक-दूसरे से जुड़ने में लोगों की मदद करते समय जो कुछ सीखा है, उसकी मदद से हम लोगों की उनके पसंद के बिज़नेसेज़ से जुड़ने में भी मदद कर सकें.

हम जानते हैं कि हर बिज़नेस की कई अलग-अलग ज़रूरतें होती हैं. जैसे, वे अपनी ऑफ़िशियल मौजूदगी के तौर पर - अपनी एक वेरिफ़ाई की गई प्रोफ़ाइल चाहते हैं, ताकि लोग यह जान सकें कि यह किसी और का बिज़नेस नहीं है - और मैसेजेस के जवाब देने का एक आसान तरीका चाहते हैं. हम छोटी कंपनियों के लिए फ़्री WhatsApp Business ऐप के ज़रिए नए टूल्स बना रहे हैं और उनकी टेस्टिंग कर रहे हैं, साथ ही एयरलाइंस, ई-कॉमर्स साइट्स और बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के लिए, जिनके कस्टमर्स पूरी दुनिया में हैं, एंटरप्राइज़ सॉल्यूशन लेकर आ रहे हैं. ये बिज़नेस हमारे सॉल्यूशन का इस्तेमाल करके कस्टमर्स को फ़्लाइट का समय, डिलीवरी कन्फ़र्मेशन और अन्य अपडेट के बारे में ज़रूरी नोटिफ़िकेशन भेज सकेंगे.

चाहे कोई व्यक्ति अपने पड़ोस के किसी बिज़नेस या दुनिया में किसी भी जगह मौजूद किसी बिज़नेस से इंटरैक्ट कर रहा हो, लोग चाहते हैं कि WhatsApp पर मैसेजिंग हमेशा तेज़, भरोसेमंद और सुरक्षित रहे. हम अपनी टेस्टिंग के दौरान लोगों के फ़ीडबैक पर ध्यान देंगे और जब ये टूल सभी के लिए उपलब्ध हो जाएँगे, तो लोगों को इनके बारे में बताएँगे. हमारे लिए सही दिशा में आगे बढ़ना ज़रूरी है, इसके लिए हम उन नए अनुभवों को बहुत सोच-समझकर तैयार कर रहे हैं, जो हम बिज़नेसेज़ और अपने यूज़र्स को उपलब्ध कराएँगे. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया यह सामान्य सवाल पढ़ें.

5 सितंबर, 2017

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप