6 जून 2024

WhatsApp लोगों और बिज़नेसेज़ की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है और हम दोनों के लिए ही WhatsApp के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए बहुत उत्साह से नए टूल्स बनाते रहते हैं. आज साओ पाउलो में आयोजित हुए हमारे ग्लोबल ईवेंट Conversations में हमने कई नए फ़ीचर्स की घोषणा की है, जो आपके अनुभव को और भी बेहतर बना देंगे.
AI वाले और विकल्प

हमारा मानना है कि AI टूल्स के ज़रिए बिज़नेसेज़, लोगों की ज़रूरत के हिसाब से उनकी मदद कर सकते हैं और साथ ही नए प्रोडक्ट और सर्विसेज़ ढूँढने में भी उनकी मदद कर सकते हैं. अब बिज़नेसेज़ उनसे पूछे जाने वाले सबसे लोकप्रिय सवालों के लिए कई तरीकों से AI का उपयोग कर सकते हैं, ताकि आपको अपने सवालों के जवाब तेज़ी से मिल सकें. हम Instagram या Facebook पर चलाने के लिए विज्ञापन बनाने के AI टूल्स को भी इंटीग्रेट कर रहे हैं और इन टूल्स के ज़रिए हम यह भी पक्का करना चाहते हैं कि बिज़नेसेज़ उन कस्टमर्स से जुड़े रहें, जो उनकी ओर से अपडेट पाना चाहते हैं – जैसे लोगों को यह याद दिलाना कि उन्होंने अपने कार्ट में कोई आइटम छोड़ा है या ऐसे किसी प्रोडक्ट पर छूट का ऑफ़र भेजना, जिन्हें खरीदने का वे इंतजार कर रहे हैं.
WhatsApp पर Meta Verified फ़ीचर आ गया है

हम ब्राज़ील, भारत, इंडोनेशिया और कोलंबिया में WhatsApp Business ऐप पर Meta Verified फ़ीचर लेकर आ रहे हैं. जब भी आपको Meta Verified बैज दिखाई दे, तो उसका मतलब होता है कि उस बिज़नेस ने Meta के साथ अपनी जानकारी रजिस्टर की है और उसे यह सुरक्षा मिली हुई है कि कोई और उसके नाम से नकली अकाउंट नहीं बना सकता. Meta Verified फ़ीचर का उपयोग करने वाले बिज़नेसेज़ को Meta की ओर से अकाउंट के लिए बेहतर सपोर्ट भी मिलता है और वे अपने कर्मचारियों के लिए कई डिवाइस पर WhatsApp का उपयोग कर सकते हैं. आपको इन बिज़नेसेज़ का यह Meta Verified बैज उनके चैनल और कस्टम WhatsApp पेज पर भी दिखाई देगा, जिसे सोशल मीडिया और वेब पर आसानी से शेयर किया जा सकता है. हम जल्द ही इस अहम सर्विस को ज़्यादा बिज़नेसेज़ के लिए और ज़्यादा देशों में उपलब्ध कराएँगे.
बड़े बिज़नेसेज़ के साथ होने वाली चैट में कॉलिंग का फ़ीचर आने वाला है

कभी-कभी आपको किसी से लाइव बातचीत करने की ज़रूरत पड़ सकती है, ऐसे मौकों पर अब आप बस एक टैप करके WhatsApp पर बड़े बिज़नेसेज़ को कॉल कर सकते हैं. अगर आपकी ट्रैवल से जुड़ी कोई मुश्किल रिक्वेस्ट है या आप अपने बैंक में नया अकाउंट खोलने के बारे में मदद पाना चाहते हैं, तो बस एक छोटी-सी कॉल करके आप आसानी से मदद पा सकते हैं. हमने इस फ़ीचर को टेस्ट करना अभी शुरू ही किया है और आने वाले कुछ महीनों में यह फ़ीचर ज़्यादा बिज़नेसेज़ के लिए उपलब्ध हो जाएगा.
हमें उम्मीद है कि आपको WhatsApp पर बिज़नेसेज़ के साथ चैट करने के ये नए तरीके पसंद आएँगे.